{"_id":"624f2af656f33825a8044c23","slug":"66626-students-got-scholarship-ambedkar-nagar-news-lko625083928","type":"story","status":"publish","title_hn":"66626 छात्रों को मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66626 छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के पूर्व दशम व दशमोत्तर श्रेणी के 66 हजार 626 अनुसूचित व सामान्य वर्ग छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। संबंधित छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 30 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। ऐसे में अब इन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई आगे भी जारी रखने के लिए फीस जमा करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी। छात्रवृत्ति के लिए कुल 88 हजार 825 अनुसूचित व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनकी तुलना में 66 हजार 626 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा चुकी है, जबकि 22 हजार 199 छात्र-छात्राओं के खाते में रकम भेजा जाना शेष है।
पूर्व दशम व दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पहले छात्रवृत्ति की राशि भेजे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ तो हुई थी, लेकिन आचार संहिता लागू हो जाने के चलते इस पर रोक लग गई। ऐसे में मात्र कुछ ही छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा सकी थी। छात्रवृत्ति के लिए पूर्व दशम व दशमोत्तर श्रेणी के अनुसूचित व सामान्य वर्ग के 88 हजार 825 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। छात्रवृत्ति न मिलने से संबंधित वर्ग के छात्र-छात्राओं में चिंता व्याप्त होने लगी थी। दरअसल नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हुआ, तो उन पर कॉलेज प्रशासन द्वारा फीस जमा करने का दबाव बनाए जाने लगा। छात्रवृत्ति न मिलने से छात्र-छात्राओं के समक्ष फीस जमा करने को लेकर चिंता सताने लगी थी।
इस बीच विधानसभा चुनाव निपटने के बाद गत दिवस ही 66 हजार 626 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की राशि भेज दी गई। समाज कल्याण विभाग के अनुसार 88 हजार 825 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसमें 66 हजार 626 छात्र-छात्राओं के खाते में राशि भेज दी गई। ऐसे में अब 22 हजार 199 छात्र-छात्राओं के खाते में राशि भेजा जाना शेष है। बताया गया कि पूर्व दशम अनुसूचित जाति के 13 हजार 535 छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
11 हजार 924 के खाते में 2 करोड़ 88 लाख 38 हजार रुपये भेजा जा चुके हैं, जबकि 1611 छात्रों के खाते में राशि भेजा जाना शेष है। सामान्य वर्ग में आवेदन करने वाले 3240 की तुलना में 2829 के खाते में 68 लाख 72 हजार रुपये भेजे गए, जबकि 411 छात्रों के खाते में राशि भेजा जाना शेष है। इसी प्रकार दशमोत्तर के अनुसूचित जाति के 49851 की तुलना में 41832 के खाते में 17 करोड़ 53 लाख 79 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में भेज दिए गए, जबकि 8 हजार 19 छात्रों के खाते में राशि भेजा जाना शेष है। सामान्य वर्ग के 22 हजार 199 छात्रों ने छात्रवृत्ति के आवेदन किया था। इनकी तुलना में 10 हजार 41 के खाते में 9 करोड़ 71 लाख 43 हजार रुपये भेज दिए गए। 12 हजार 158 छात्रों के खाते में राशि भेजी जानी शेष है।
अन्य छात्रों को जल्द मिलेगी राशि
बीती 31 मार्च से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में राशि भेजी जा रही है। ज्यादातर छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की रकम भेजी जा चुकी है। जो शेष रह गए हैं, उनके खाते में भी शीघ्र ही छात्रवृत्ति भेज दी जाएगी।
-आरके चौरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी