फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6.14 crores sent to the account of 12 thousand sugarcane farmers

Ambedkar Nagar News: 12 हजार गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 6.14 करोड़

Mon, 20 Mar 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
6.14 crores sent to the account of 12 thousand sugarcane farmers
अंबेडकरनगर। चीनी मिल अकबरपुर अब तक 83 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर चुकी है। निर्धारित लक्ष्य से सिर्फ 20 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई बाकी है। किसानों को गन्ना बेचने के बाद भुगतान के लिए न भटकना पड़े, इसके लिए 9 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का 6.14 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन




चीनी मिल में पेराई सत्र 2022-23 की शुरुआत नवंबर में हुई थी। शुरुआत में मिल को 90 हजार मीट्रिक टन गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला था। पेराई सत्र आगे बढ़ा तो पेराई लक्ष्य 13 हजार मीट्रिक टन बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन




खरीद के साथ चीनी मिल किसानों का भुगतान भी कर रही है। शनिवार को चीनी मिल ने 12 हजार से अधिक किसानों से 9 मार्च तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य 6.14 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहायक महाप्रबंधक चीनी मिल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को लगातार भुगतान किया जा रहा है। चीनी मिल में तेजी के साथ गन्ना पेराई का काम चल रहा है। सभी किसानों के गन्ने की खरीद तक पेराई चलती रहेगी। अभी लक्ष्य की तुलना में 20 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई बाकी है।






बरधा भिउरा निवासी प्रदीप वर्मा व प्रकाश राय ने बताया कि गन्ना बेचे करीब पखवाड़े भर का समय बीत गया था। इन दिनों मेंथा की रोपाई का काम शुरू हो गया है। ऐसे में रुपये की जरूरत बनी थी। खाते में एक साथ दो-दो ट्राॅली गन्ने की रकम आ गई है। ऐसे में अब उन्हें आगे काम करने में आसानी होगी। कहा कि चीनी मिल को सप्ताह भर के अंदर बाकी रकम का भुगतान करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed