{"_id":"87a56af0979d5dc902943724991fa0ca","slug":"60-thousand-population-lived-in-darkness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबी 60 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबी 60 हजार आबादी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर से जुड़ी लगभग 60 हजार की आबादी सोमवार रात अंधेरे में रहने को विवश हुई। मंगलवार दिन में आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि बिजली आने का कोई फायदा लोगों को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेेस्ट फीडर से बैरमपुर बरवां, परमदा, अरजानीपुर, शुकलहिया, अरियौना, बनगांव, डिहवा, कचना, सतरही, मरथुआ, पंडितपूरा, सरैया, जरियौना, अशरफपुर बरवां समेत दर्जनों गांवों की लगभग 60 हजार आबादी को विद्युत आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
सबसे बड़ा फीडर होने व ओवरलोड के कारण अक्सर इसमें खराबी आती रहती है। कभी फीडर में खराबी आने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती है, तो कभी तार व पोल टूटने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। उपभोक्ताओं ने कई बार लोड कम करने व अलग फीडर बनाने की मांग की, लेकिन विभाग जैसे तैसे एक ही फीडर से क्षेत्र में आपूर्ति कर रहा है। इसका खामियाजा आए दिन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
कई दिन तक आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता खासे परेशान होते हैं। सोमवार को एक बार फिर फीडर में खराबी आ गई। कर्मचारी दिनभर फीडर की खराबी दूर करने में लगे रहे, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके कारण दिन में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सोमवार रात में भी उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। अधिशासी अभियंता मुकेश बाबू के मुताबिक खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
वोल्टेज कम होने से लोग परेशान
लगातार 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं के बीच हाहाकार मचा रहा। सोमवार दोपहर बाद से लेकर पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि मंगलवार को आपूर्ति बहाल होगी। आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन वोल्टेज इतना कम की कोई भी उपकरण चल पाना मुश्किल हो रहा था। 10 से 20 मिनट के अंतराल पर आपूर्ति कटने से भी उपभोक्ता परेशान रहे।
फीडर अलग न होने से दिक्कत
उपभोक्ता नरेन्द्र सिंह व ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पावर कॉरर्पोरेशन की लापरवाही के कारण ही बिजली जाने की समस्या होती है। साउथ वेस्ट फीडर से बड़ी आबादी जुड़ी है। इसके बावजूद पावर कॉरर्पोरेशन इस फीडर को लेकर लापरवाह पूर्ण रवैया अपनाए रहता है। फीडर अलग न करने से आए दिन बिजली कटती रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।