फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   60 beds ready to protect against Omicron

ओमिक्रॉन से बचाने के लिए 60 बेड तैयार

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
60 beds ready to protect against Omicron
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में ओमिक्रान को देखते हुए पीकू वार्ड में स्थापित बेड। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ओमिक्रॉन के असर से बच्चों को बचाने के लिए जिला अस्पताल में 30 बेड की बाल गहन चिकित्सा इकाई की स्थापना कर दी गई है। इसके साथ ही सामान्य नागरिकों के लिए 30 बेड का वार्ड भी तैयार कर दिया गया है। इन सभी 60 बेडों पर ओमिक्रॉन से प्रभावित मरीजों का इलाज होगा। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा के अलावा सीएचसी जलालपुर व भीटी में भी बाल गहन चिकित्सा इकाई की स्थापना करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस बीच ओमिक्रॉन से निपटने के लिए 17 व 18 दिसंबर को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी भीटी, भियांव, टांडा व जलालपुर में मॉकड्रिल किया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से देश में ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के दिशा निर्देश पर जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, सीएचसी भीटी, भियांव, जलालपुर व टांडा में जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ. हर्षित ने बताया कि ओमिक्रॉन वायरस का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में 30 बेड की बाल गहन चिकित्सा इकाई की स्थापना कर दी गई है। इसके अलावा 30 बेड का सामान्य वार्ड भी तैयार कर दिया गया है। दोनों विशेष वार्ड में जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा, सीएचसी भीटी, भियांव व जलालपुर में भी बाल गहन चिकित्सा इकाई की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही संबंधित अस्पतालों में भी वार्ड की स्थापना कर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इस वार्ड में ओमिक्रॉन से प्रभावित बच्चों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अस्पतालों में सामान्य वार्ड भी स्थापित किया गया है। इन वार्ड में बच्चों के अलावा अन्य प्रभावितों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 व 18 दिसंबर को होगा मॉकड्रिल
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। इससे निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। महानिदेशक स्वास्थ्य के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर समेत सभी सीएचसी पर तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य के निर्देश पर 17 व 18 दिसंबर को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा, सीएचसी भियांव, भीटी व जलालपुर में मॉकड्रिल होगा। मॉकड्रिल को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि जिला अस्पताल में मॉकड्रिल के लिए तीन चिकित्सक, नौ स्टाफ नर्स, तीन वार्ड ब्वाय व एक स्वीपर को तैनात किया गया है।

पूरी कर ली गई हैं तैयारियां
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए शासन के दिशा निर्देशानुसार सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में 30 बेड के पीकू वार्ड की स्थापना कर दी गई है। इसके साथ ही 17 व 18 दिसंबर को मॉकड्रिल किया जाएगा। इसे लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed