{"_id":"591de4ff4f1c1bd520f2441c","slug":"6-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 18 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से साइकिल सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया गांव निवासी रियाज (8) पुत्र मोहम्मद अली को गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। वह साइकिल से बाजार जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी सभाजीत (62) पुत्र रामबली बुधवार देर शाम जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर निवासिनी निर्मलदास (60) पुत्र रघुवीर गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत भारीडीहा निवासिनी गुड़िया (16) पुत्री राजाराम को गुरुवार सुबह गांव के निकट बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत कमलापुर गांव निवासी मोनू (30) पुत्र शिवनरायन बुधवार देर शाम जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासिनी जन्नतुलनिशा (68) पत्नी मोहम्मद इरशाद गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।