फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   564 took nomination papers in seven bodies

Ambedkar Nagar News: सात निकायों में 564 ने लिए नामांकन पत्र

Mon, 17 Apr 2023 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
564 took nomination papers in seven bodies
अंबेडकरनगर। सातों निकायों में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। चार स्थानों पर अध्यक्ष के सात व सभासद के 139 पदों के लिए नामांकन के पहले दिन कुल 564 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 92 पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया जबकि सभासद पद के लिए 472 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस बीच नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड संख्या छह से सभासद पद के लिए ममता ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चार नामांकन स्थलों पर सोमवार से प्रारंभ हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ नामांकन पत्र ही खरीदे गए। एक भी नामांकन नहीं हुआ। सभासद पद पर सिर्फ एक नामांकन हुआ। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि पहले दिन 550 से अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सात निकायों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 92 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

निर्वाचन कंंट्रोल रूम प्रभारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत जहांगीरगंज में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 24 नामांकन पत्र खरीदे गए तो सभासद पद के लिए 83 नामांकन खरीदे गए। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में अध्यक्ष पद के लिए 20 व सभासद पद के लिए 162, जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के लिए 18, टांडा में अध्यक्ष पद के लिए 15 व सभासद पद के लिए 96 नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए नौ व सभासद पद के लिए 41, इल्तिफातगंज में अध्यक्ष पद के लिए नौ व सभासद पद के लिए 23 जबकि राजेसुल्तानपुर मेेंं अध्यक्ष पद के लिए 10 व सभासद पद के लिए 49 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। नामांकन स्थल तहसील मुख्यालय अकबरपुर, जलालपुर व आलापुर व टीएन पीजी कॉलेज के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक आने-जाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह थी। नामांकन स्थल से 200 मीटर सीमा में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस बीच एसपी अजीत सिन्हा व एएसपी संजय राय ने नामांकन स्थलों पर पहंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए।


लागू रहा रूट डायवर्जन
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से ही नामांकन स्थलों की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था। अकबरपुर तहसील में होने वाले नामांकन को देखते हुए टांडा जाने वाले वाहनों को पटेलनगर तिराहे से बसखारी मार्ग पर मोड़ दिया गया जबकि टांडा से आने-वाले वाहनों को हाईवे से भेजा गया। जलालपुर में तहसील की तरफ जाने वाले मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। रजिस्ट्री मोड़ से सीधे मालीपुर की तरफ वाहनों को भेजा गया। नगर पालिका टांडा, नगर पंचायत इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा के लिए होने वाले नामांकन को देखते नामांकन स्थल टीएन पीजी कॉलेज की तरफ जाने वाले वाहनों को हकीम क्लब मैदान के निकट से डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed