Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5,308 students took the exam for 80 seats at Navodaya.

Ambedkar Nagar News: नवोदय की 80 सीटों के लिए 5308 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 28 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
5,308 students took the exam for 80 seats at Navodaya.
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 17 केंद्रों पर चयन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 7,778 विद्यार्थियों में से 5,308 ने हिस्सा लिया, जबकि 2,470 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय में उपलब्ध 80 सीटों के सापेक्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अपनी किस्मत आजमाई। इस तरह एक सीट के लिए औसतन 33 से अधिक परीक्षार्थियों के बीच मुकाबला रहा।
विज्ञापन

चयन परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय पर सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। दो घंटे तक चले प्रश्नपत्र को हल करने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के बीच सवालों को लेकर चर्चा होती रही। किसी को गणित के सवाल कठिन लगे तो किसी को हिंदी के प्रश्नों ने उलझाया। वहीं, कुछ परीक्षार्थियों ने सभी विषयों का प्रश्नपत्र अच्छा होने की बात कही।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर केंद्र से परीक्षा देकर निकले कजरी जमालुद्दीनपुर निवासी सत्या ने बताया कि गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। अन्य विषयों की तुलना में गणित के सवाल हल करने में अधिक मशक्कत करनी पड़ी। बरियावन की प्रियल ने भी गणित को कठिन बताया। उनके मुताबिक, प्रश्नपत्र में गणित के सवालों ने सबसे अधिक उलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिझौली की ऋचा ने बताया कि उन्होंने एक पुस्तक से परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन हिंदी के प्रश्न उन्हें कठिन लगे। इसके विपरीत शहजादपुर की श्रेया यादव ने परीक्षा को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय के प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले के सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इन केंद्रों पर इतने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 380, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर में 309, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी में 282, रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में 287, जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में 226, अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी में 148, जनता इंटर कॉलेज नेवादा में 243, महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दूल्हूपुर में 314, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में 572, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में 421, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में 263, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में 347, खेमराज राष्ट्रीय विद्यापीठ खेमापुर में 188, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में 330, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर में 384, कौमी इंटर कॉलेज टांडा में 274 और एचटी इंटर कॉलेज टांडा में 339 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed