फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   522 cases settled, settlement of 3.41 crores

Ambedkar Nagar News: 522 वाद निपटे, 3.41 करोड़ का समझौता

Tue, 21 Mar 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
522 cases settled, settlement of 3.41 crores
अंबेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष पद्मनरायण मिश्र के निर्देशन में बैंक शाखाओं द्वारा लगाए गए दो दिवसीय विशेष लोक अदालत में ऋण वसूली के 522 वादों का निपटारा किया गया। इसमें 3.41 करोड़ रुपये का समझौता किया गया। मौके पर 1.21 करोड़ रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन





अपर जिला जज/सचिव कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि दो दिवसीय इस विशेष लोक अदालत में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 157 वादों का निपटारा करते हुए 96.57 लाख रुपये का समझौता किया। भारतीय स्टेट बैंक ने 11 वादों का निपटारा कर 18.40 लाख रुपये का समझौता किया।
विज्ञापन




पंजाब नेशनल बैंक ने 63 वादों का निपटारा करते हुए 35.50 लाख रुपये, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 15 वादों का निपटारा करते हुए 64.08 लाख रुपये, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने सबसे अधिक 269 वादों का निपटारा करते हुए 1.21 करोड़ रुपये का समझौता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक ऑफ इंडिया ने पांच वादों को निपटाते हुए 4.32 लाख रुपये व केनरा बैंक ने दो वादों को निपटाकर 1.99 लाख रुपये का समझौता किया। कहा कि इसी तरह के प्रयास आगे भी किए जाएंगे जिससे लंबित वादों का निपटारा करते हुए बकायों की वसूली सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed