फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   509 people became victims of snakebite since January

Ambedkar Nagar News: जनवरी से अब तक 509 लोग सर्पदंश का शिकार

Tue, 30 Jul 2024 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
509 people became victims of snakebite since January
अंबेडकरनगर। जिले में जनवरी से लेकर अब तक 509 लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। सरकारी रिकाॅर्ड के अनुसार मौत सिर्फ एक व्यक्ति की हुई है। हालांकि लोगों का कहना है कि वास्तविक आंकड़ें इससे कहीं ज्यादा हैं। करीब एक दर्जन लोगों की जान सर्पदंश से हो चुकी है।
विज्ञापन

सर्पदंश को लेकर जब प्रदेश के कुछ जिलों में स्थिति चिंताजनक है तब यहां हालात कुछ बेहतर हैं। हालांकि मौत तो ज्यादा नहीं हुई है लेकिन सर्पदंश की घटनाएं ज्यादा हैं। जिला अस्पताल व सीएचसी को मिलाकर जनवरी माह से अब तक कुल 509 व्यक्ति इलाज कराने पहुंचे। हालांकि सरकारी रिकाॅर्ड के अनुसार सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य महकमा इसे विभागीय उपलब्धि के तौर पर भी देखता है। अधिकारियों का कहना है कि यहां के इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता के चलते हालात नियंत्रण में है। फिजीशियन डॉ मनोज शुक्ल व डॉ योगेश वर्मा आदि चिकित्सकों ने कहा कि सांप के काटने पर एहतियात बरतकर जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन



बरतें ये सावधानी
-सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, तत्काल अस्पताल जाकर इलाज कराएं
-सांप के काटने वाले स्थान को तुरंत अच्छे ढंग से साफ कर लें
-कटे हुए स्थान को हृदय के लेवल से नीचे रखें
-जहर फैलने से रोकने के लिए व्यक्ति को स्थिर रखें


सर्पदंश से जागरूकता पर है जोर
जिले में सर्पदंश से बचाने को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चल रहा है। स्नैक कंट्रोल अभियान के अंतर्गत बीते दिनों अकबरपुर नगर के लोहिया भवन में अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों के साथ कार्यशाला की गई। इसमें लोगों को समझाया गया कि वे अपने गांव व क्षेत्रों में जाकर लोगों को बताएं कि सांप काटने पर किस तरह का एहतियात बरतना है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed