फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50,611 cases settled, Rs 2.19 crore deposited

Ambedkar Nagar News: 50,611 वादों का किया निस्तारण, 2.19 करोड़ रुपये जमा

Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
50,611 cases settled, Rs 2.19 crore deposited
अंबेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में जिला जज राम सुलीन सिंह ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में कुल 16 अदालतें लगाई गईं। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय समेत समस्त न्यायालयों में 7174 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

राजस्व न्यायालयों में 17980, बिजली विभाग के 3938, बैंकों के 749 वाद समेत कुल 50611 वाद निस्तारित किए गए। इस मौके पर कुल 4.87 करोड़ रुपये का सुलह समझौता किया गया, जिसके मुकाबले 2.19 करोड़ रुपये जमा कराए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 61 वादों का निस्तारण करते हुए 18.24 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिलवाई। इस मौके पर अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत अब्दुल कय्यूम, एडीजे डॉ. जया पाठक, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार, सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष केडी मिश्र, महामंत्री विशाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed