फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand people in the dark for 24 hours,

24 घंटे से 50 हजार की आबादी अंधेरे में

Sun, 12 Jul 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों में पावर कॉरर्पोरेशन के प्रति नाराजगी भी व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जर्जर उपकरणों को बदल दिया गया होता, तो एसे समस्या का सामना न करना पड़ता। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आपूर्ति बहाल न की गई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन


झमाझम बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से जूझ रहे आमजन को राहत मिली वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति छिन्न भिन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  कई ग्रामीण इलाके 24 से अंधेरे में हैं। लगातार बारिश से कहीं जर्जर हो चुके तार टूटकर गिर गए, तो कहीं जर्जर हो चुके विद्युत खंभे झुक गए हैं। 
विज्ञापन


कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी फुंक गए। नतीजतन संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कई गावों में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। कुछ गांव तो ऐसे हैं, जहां इससे भी अधिक समय से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के साउथ वेस्ट फीडर से जुड़े गावों में भी 18 से 20 घंटे से अधिक समय से लोगों को बिजली नहीं मिल पाई है। यही हाल जलालपुर, आलापुर व टांडा तहसील से जुड़े एक दर्जन गावों का है। बिजली न मिलने से एक तरफ जहां ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है,

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई लघु उद्योगधंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। आटा चक्की, वेल्डिंग व अन्य कार्यों के ठप हो जाने से इसका संचालन करने वालों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

भीटी के आटा चक्की का संचालन करने वाले रामउजागिर व सर्वेश कुमार ने कहा कि पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते ही इस प्रकार की समस्या खड़ी हुई है। जलालपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पावरलूम मालिक मोहम्मद इलियास व हनीफ अहमद अंसारी ने कहा कि बारिश के चलते बीते 24 घंटे से बिजली पूरी तरह ठप पड़ी है।

इसके चलते पावरलूम का संचालन नहीं हो पा रहा है। नतीजा यह है कि इन पावरलूमों पर कार्य करने वाले मजदूरों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। उधर अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। इनमें से अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर ली गई है।

बारिश के चलते जिला मुख्यालय पर भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह छिन्न भिन्न हो गई। शनिवार सुबह पांच बजे से ठप हुई विद्युत आपूर्ति का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। बीच बीच में कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन अधिक देर तक नहीं टिक सकी। शनिवार भी लगभग पूरी रात बिजली ठप रही।


इससे समूचा अकबरपुर नगर अंधेरे में डूबा रहा। अकबरपुर नगर के अनुराग श्रीवास्तव व मनोज ने कहा कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से पावर कारपोरेशन की सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के दावों की पोल खुल गई है। जर्जर हो चुके उपकरणों के सहारे विद्युत आपूर्ति किए जाने का खामियाजा आखिरकार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed