{"_id":"62813a1f5d30ba7a7a58e283","slug":"50-thousand-people-faced-power-crisis-overnight-ambedkar-nagar-news-lko630744228","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार लोगों ने रातभर झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार लोगों ने रातभर झेला बिजली संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। जर्जर उपकरणों के सहारे की जा रही विद्युत आपूर्ति का दंश उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाके की बात तो दूर शहरी क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल रही है। इस बीच तार टूटने से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में शनिवार लगभग पूरी रात बिजली नदारद रही। इससे भीषण गर्मी में करीब 50 हजार आबादी रातभर परेशान रही। इस पर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
भीषण गर्मी के बीच बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। रोस्टर के अनुसार बिजली मिलना तो दूर, जो बिजली मिल भी रही है, उसमें बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर हो चुके उपकरण व तार सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं।
इस बीच शनिवार लगभग पूरी रात अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों को सुचारु बिजली नहीं मिल सकी। रात नौ बजे से संबंधित फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मध्यरात्रि के बाद दो बजे बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर चली गई।
विज्ञापन
नतीजा यह रहा कि लगभग 50 हजार आबादी को भीषण गर्मी में पूरी रात बिस्तर पर करवट बदलकर गुजारनी पड़ी। दरअसल मीरपुर शेखपुर, सिझौली में जर्जर हो चुके तार टूटकर गिर गए। इसके चलते ही टाउन फीडर से जुड़े मीरपुर शेखपुर, सिझौली, लोरपुर, कटरिया, गौहन्ना, चनावं, गौरा, अंधियरवा, सोनगांव, अटंगी, मुंगरी समेत लगभग दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
जल्द बदले जाएं जर्जर उपकरण
बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली नहीं मिल सकेगी। उपभोक्ता मनोज कुमार व रामजीत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जर्जर उपकरणों को बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मेवालाल व राहुल ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिम्मेदारों को चाहिए कि जर्जर उपकरणों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए। कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है, उस पर बदतर विद्युत आपूर्ति ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं।
उठाए जा रहे जरूरी कदम
जर्जर हो चुके विद्युत उपकरणों को बदले जाने का कार्य चल रहा है। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। -वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर