फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 lakh rupees should be given to the relatives of the deceased lawyer

मृतक वकील के परिजनों को 50 लाख रुपये दिए जाएं

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees should be given to the relatives of the deceased lawyer
आलापुर/ टांडा। बीते दिनों शाहजहांपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को आलापुर व टांडा में अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। आलापुर में अधिवक्ताओं ने पदमार्च कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जबकि टांडा में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मृतक परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी व हत्याभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील में पद मार्च किया। संघ अध्यक्ष केजी मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग प्रमुखता से की गई। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग भी उठाई। इससे पहले अध्यक्ष केजी मिश्र मिश्र व महामंत्री योगेंद्र यादव के नेतृत्व में बैठक हुई। बाद में अधिवक्ताओं ने पदमार्च कर घटना का विरोध जताया। मौके पर अधिवक्ता सुनीत कुमार द्विवेदी, योगेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ उपाध्याय, दिनेश कुमार सिंह, अरुण कुमार चौबे, राम जीवन तिवारी, मोहम्मद सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार हत्या के विरोध में तहसील के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बाद में एसडीएम अभिषेक पाठक को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ता संघ टांडा के महामंत्री शैलेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि बार काउंसिल के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहकर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी गयी। राज्यपाल को संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को दिया गया। इसमें हत्यारों को सख्त सजा दिए जाने व मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किए जाने की मांग हुई। मौके पर संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, संयुक्त मंत्री हेलाल अशरफ, अजय प्रताप श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed