फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 ATMs shutter could not open

50 से अधिक एटीएम के नहीं खुल सके शटर

Sun, 26 Feb 2017 11:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 26 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
50 ATMs shutter could not open
रविवार को एटीएम सेवा जिले में पूरी तरह बेहाल रही। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों के स्थापित 100 से अधिक एटीएम के सापेक्ष 50 से अधिक एटीएम के शटर कैश न होने के चलते नहीं खुल सके।
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि धन निकासी के लिए उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बाहर से आए सुरक्षाकर्मियों को हुई।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना था कि बैंकों में अवकाश को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए था। बीते 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अलग अलग कारणों से बैंकों में अवकाश है। ऐसे में धननिकासी का पूरा भार एटीएम सेवा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि बैंकों में अवकाश को देखते हुए धननिकासी की समस्या न हो, इसके लिए बैंक प्रबंधन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हालांकि पहले ही दिन बेपटरी हुई एटीएम सेवा ने उपभोक्ताओं की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया।

24 व 25 फरवरी को तो फिर भी कुछ एटीएम का संचालन हुआ, लेकिन रविवार को यह सेवा पूरी तरह बेहाल हो गई। कहने को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों के 100 से अधिक एटीएम की स्थापना की गई है, लेकिन रविवार को 50 से अधिक एटीएम के शटर कैश न होने के चलते नहीं खुल सके।

सबसे अधिक समस्या विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए बाहर से आए सुरक्षाकर्मियों को हुई। उन्हें धननिकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक की दौड़ लगानी पड़ी, लेकिन ज्यादातर को मायूसी ही हाथ लगी।


उपभोक्ता सर्वेश कुमार व अनिरुद्ध ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैंकों में अवकाश को देखते हुए बैंक प्रशासन को आवश्यक कदम उठाना चाहिए था। उधर एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम सेवा का उपभोक्ताओं को सुचारु लाभ मिल सके, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। रविवार को ज्यादातर एटीएम से धननिकासी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed