{"_id":"5978db974f1c1b54358b4623","slug":"5-people-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में कांवरिया समेत पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में कांवरिया समेत पांच घायल, एक गंभीर
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाभिषेक करने जा रहा कांवरिया बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम सम्मनपुर थाना अंतर्गत सोहगूपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति (28) अयोध्या से पवित्र लेकर गांव स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहा था। बरियावन बाजार में सड़क पार करने के दौरान बसखारी की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, अहिरौली थाना अन्तर्गत सारंगपुर गांव निवासी सुनील (22) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी ज्ञानचंद्र (33) मंगलवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा भीटी थाना अन्तर्गत भीटी निवासी रामजी (29) मंगलवार देर शाम बाइक से महरुआ से घर जाते समय भीटी बाजार में जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
वहीं, टांडा थाना अंतर्गत पियारेपुर गांव निवासी विशाल (23) मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।