फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5.47 lakh answer books reached for UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचीं 5.47 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 05 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
5.47 lakh answer books reached for UP board exam
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले में पांच लाख 47 हजार 53 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। इसमें चार लाख दो हजार 604 ए कॉपी, जबकि एक लाख 44 हजार 449 बी कॉपी शामिल हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को अकबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिन कक्षों में उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई हैं, उनके अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस बीच डीआईओएस कार्यालय ने सभी 117 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वे परीक्षार्थियों की संख्या की सूची के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं समय रहते हासिल कर लें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगामी 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य परीक्षा से पहले सेमीफाइनल परीक्षा के रूप में माने जाने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में समाप्त होने के करीब हैं। ऐसे में अब शासन ने बोर्ड परीक्षा सकुशल निपटाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में गत दिवस जिले में कुल पांच लाख 47 हजार 53 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गईं उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य बिपिन सिंह ने बताया कि जो उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं, उनमें चार लाख दो हजार 604 ए कॉपी, जबकि एक लाख 44 हजार 449 बी कॉपी शामिल हैं। बताया कि हाईस्कूल की दो लाख 36 हजार 677 ए कॉपी व 94 हजार 671 बी कॉपी, जबकि इंटरमीडिएट की एक लाख 65 हजार 927 ए कॉपी व 49 हजार 778 बी कॉपी शामिल हैं। कहा कि सभी कॉपियों को अलग-अलग कक्ष में सुरक्षित रखा गया है। जिस कक्ष में उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई हैं, वहां अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिले के सभी 117 परीक्षा केंद्रों के केंद्र प्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं बीएन इंटर कॉलेज पहुंचकर हासिल कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed