{"_id":"619e75fe8b3d0a7f0376c242","slug":"5-39-lakh-people-have-not-yet-received-the-first-dose-of-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko605912435","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.39 लाख लोगों को अभी नहीं लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.39 लाख लोगों को अभी नहीं लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस सीएमओ कार्यालय से टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने की हो रही कोशिश-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य 30 नवंबर तक पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है। तय मियाद पूरी होने में मात्र आठ दिन बचे होने के बावजूद अभी तक 5.39 लाख नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिले में 30 नवंबर तक 17.69 लाख लोगो को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके इतर 21 नवंबर तक 12.29 लाख लोगों को ही टीकाकरण की पहली डोज ही दी जा सकी है जो निर्धारित लक्ष्य का 69.56 प्रतिशत है। इतना ही नहीं कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी मात्र 4.86 लाख को ही दी जा सकी है जो निर्धारित लक्ष्य का 27.5 प्रतिशत है। दूसरी डोज दिए जाने का तय लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूरा करना है।
जिले को पूरी तरह से कोरोना मुक्त बनाने के लिए शासन के निर्देश पर बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण का अभियान चल रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को लेकर गांवों से लेकर विकास खंडों तक में जागरूकता के साथ ही टीकाकरण शिविर आयोजित कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी जागरूकता के अभाव में वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह से गति नहीं पकड़ पा रहा है।
जिले में सुस्त गति से चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक तय लक्ष्य के इतर मात्र 69.56 प्रतिशत नागरिकों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग सकी है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार अभी तक 5 लाख 39 हजार 532 लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज तक नहीं लग सकी है। अब जबकि पहली डोज के टीकाकरण को पूरा करने में मात्र 8 दिन ही बाकी बचे हैं तो तय लक्ष्य को किस प्रकार से शत प्रतिशत स्तर पर पूरा कराया जाएगा इसे लेकर अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
हालांकि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रमानंद सिद्धार्थ का कहना है कि लक्ष्य की तुलना में 69.56 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज, जबकि 27.5 प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 30 नवंबर तक प्रथम डोज दिए जाने का समय निर्धारित है। इसके लिए अभियान को तेज कर दिया गया है। इसमें बीडीओ व ग्राम प्रधान की मदद ली जा रही है। गांवों में विशेषतौर पर टीमें भेजकर टीकाकरण शिविर भी आयोजित कराए जा रहे हैं।