फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4.75 crore received for under construction housing

Ambedkar Nagar News: निर्माणाधीन आवास के लिए मिले 4.75 करोड़

Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
4.75 crore received for under construction housing
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्माणाधीन आवास का काम जल्द पूरा होगा। शासन ने 4.75 करोड़ रुपये का बजट और जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद निर्माण खंड अयोध्या द्वितीय की ओर से टांडा रोड स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 24 कमरों के फैकल्टी आवास का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2021 में यह परियोजना स्वीकृत हुई थी, जिसके लिए 13.70 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। अक्तूबर 2024 तक यह परियोजना पूर्ण हो जानी थी। शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 6.34 करोड़ रुपये दिए थे, जिससे 12 आवास का निर्माण पूरा करते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।


कार्यदायी संस्था ने अवमुक्त धनराशि के मुकाबले उपभोग प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रमाणपत्र, फोटो व अन्य प्रमाणपत्र उपलब्ध कराते हुए परियोजना में अवशेष धनराशि अवमुक्त करने की मांग की थी। शासन ने 4.75 करोड़ रुपये के बजट को और मंजूरी दे दी है। प्रधानाचार्य डॉ. जी नलन किल्ली ने बताया कि बजट मिल गया है। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed