फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   47 examinees avoided the examination

47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा

Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
47 examinees avoided the examination
अंबेडकनगर जिला मुख्यालय स्थित विद्यालय में परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 29 केंद्रों पर विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के फारसी, अरबी व पाली विषय की परीक्षा थी, लेकिन इन विषयों को किसी छात्र ने नहीं लिया था। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट के छात्रों की संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्य कला की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की व्यावसायिक कृषि व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 1041 परीक्षार्थियों की तुलना में 994 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 47 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सिर्फ 29 केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित हुई। कंट्रोल रूम का जिम्मा संभाल रहीं रंजना चौधरी ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के फारसी, अरबी व पाली विषय की परीक्षा हुई, लेकिन इस विषय में कोई परीक्षार्थी नहीं था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्य कला विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 33 की तुलना में 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

16 पंजीकृत बच्चों में से 15 बच्चे उपस्थित थे, जबकि एक छात्र अनुपस्थित था। इसके अलावा इंटरमीडिएट की व्यावसायिक कृषि विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 992 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 44 अनुपस्थित थे। कुल 948 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शुक्रवार को 29 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में एक हजार 41 परीक्षार्थियों की तुलना में 994 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed