{"_id":"625080ada71eea00be677d4f","slug":"46-candidates-opted-out-of-the-examination-ambedkar-nagar-news-lko6252482113","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की शुक्रवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 1024 छात्रों की तुलना में 978 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर इम्तिहान दिया। वहीं 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे।
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में तैनात रंजना चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 1024 छात्र पंजीकृत थे। इनकी तुलना में 978 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बताया कि पहली पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक विषय में 618 छात्र पंजीकृत थे। 593 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 26 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत 405 की तुलना में 385 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 20 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार बरती जा रही सख्ती का ही नतीजा रहा कि अब तक एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।