{"_id":"608d91c98ebc3ed1fd08355f","slug":"450-people-received-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko5764870177","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। शनिवार को जिले के 25 केंद्रों के 25 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान 2860 लोगों की तुलना में 450 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अब 18 वर्ष तक की आयु वर्ग वालों को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी किए जाने की अपील की।
जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। एक मई से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग वालों को भी टीका लगाया जाना शुरू किया गया, तो इसकी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया था। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए केंद्र के साथ-साथ बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शनिवार को 25 केंद्रों के 25 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला।
कुल 2860 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 450 लोगों को टीका लगाया गया। वैसे तो शनिवार से 18 वर्ष आयु वर्ग वालों को टीका लगाया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।