{"_id":"67daf829f9adec7d2e034dda","slug":"44421-answer-sheets-were-evaluated-on-the-first-day-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1121104-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पहले दिन हुआ 44,421 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पहले दिन हुआ 44,421 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
Wed, 19 Mar 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन करते शिक्षक।
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 44,421 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इस दौरान 20 उप प्रधान परीक्षक और 648 परीक्षक रहे गैरहाजिर रहे, जिन्हें नोटिस भेजा रहा है।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर काॅलेज लारपुर, संत कबीर इंटर काॅलेज सैदापुर, जीके जेटली इंटर काॅलेज और जनता इंटर काॅलेज बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य वाॅयस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। इस दौरान मोबाइल के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगी रही। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की 32,659 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई, वहीं इंटर की 11,762 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। कुल आवंटित 3,77,925 उत्तर पुस्तिकाओं में से 3,33,504 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है।
बॉक्स
खूब मिले नोट
परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में सही जवाब देने के बजाय नोट रखकर परीक्षकों को रिझाने का प्रयास किया है। कुछ केंद्रों पर 100 व 200 रुपये के नोट रखे मिले हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
फोटो- 35
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली, धारा 12, 18 व 21 की पुनर्स्थापना, वित्तविहीन शिक्षक साथियों को समान कार्य पर समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग की जा रही है। सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जिले के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि शिक्षक काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन का कार्य भी करेंगे। जिला मंत्री श्री प्रकाश त्रिपाठी, जिला संरक्षक आनंद दुबे, जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल, सभाजीत वर्मा, लव कुश, विपिन कुमार, शिव बालक, अनिरुद्ध वर्मा, अब्दुल अहद, अशोक कुमार, अजय त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।