फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   443 couples joined hands at a mass wedding.

Ambedkar Nagar News: सामूहिक विवाह में 443 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Sat, 26 Sep 2026 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
443 couples joined hands at a mass wedding.
विकासखंड ​भियांव के एक लाॅन में सामूहिक विवाह करते नवयुगल। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को नौ स्थानों पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। प्रतिकूल मौसम के बावजूद वर-वधू और उनके परिजनों में उत्साह बना रहा। इस मौके पर कुल 443 जोड़ों का विवाह विधि-विधान और गरिमापूर्ण वातावरण में कराया गया। नवदंपतियों को उपहार सामग्री प्रदान करने के साथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भीटी संवाद के अनुसार क्षेत्र के राम जानकी मैरिज हॉल में 40 जोड़ों का विवाह कराया गया। यहां डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। अन्य दोनों आयोजनों में भी वर-वधुओं को उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखी भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर विकासखंड व नगर पालिका के संयुक्त आयोजन में पहितीपुर रोड स्थित एक लॉन में 68 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कटेहरी संवाद के अनुसार क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में 39 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आलापुर संवाद के अनुसार रामनगर विकासखंड के श्याम वाटिका में निर्धारित 58 जोड़ों के सापेक्ष 50 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। रामनगर में विवाह की रस्मों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कलाकारों ने नृत्य और विवाह गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में नोडल अधिकारी डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ दिनेश राम समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जहांगीरगंज में नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज के संयुक्त आयोजन में 56 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

जलालपुर संवाद के अनुसार तहसील क्षेत्र में जलालपुर और भियांव विकासखंड में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुए। मालीपुर रोड स्थित निजी मैरिज हाल में जलालपुर विकासखंड के 59 जोड़ों का विवाह कराया गया। वहीं, भियांव विकासखंड के बंदीपुर स्थित जगर देव बाबा मंदिर परिसर में 54 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
विद्युतनगर संवाद के अनुसार टांडा तहसील क्षेत्र में पुंथर स्थित मौर्या मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। निर्धारित 60 जोड़ों के सापेक्ष 46 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विवाह कराया गया। खराब मौसम के बावजूद वर-वधू और उनके परिजनों का उत्साह कम नहीं हुआ। नवदंपतियों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी दी गई।

समारोह में एसडीएम संजीव सिंह, बीडीओ राघवेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण शशि प्रभा और एडीओ पंचायत साधू शरण समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed