{"_id":"6939b9aa40549510eb0adb84","slug":"430-crore-rupees-outstanding-deposited-under-the-electricity-bill-relief-scheme-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-146849-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली बिल राहत योजना में 4.30 करोड़ का बकाया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली बिल राहत योजना में 4.30 करोड़ का बकाया जमा
Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर बिजली घर पर लगे कैंप में जुटी उपभोक्ताओं की भीड़।
अंबेडकरनगर। बिजली बिल राहत योजना में 10 दिनों में करीब 4500 उपभोक्ताओं ने 4.30 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ लिया है। अकबरपुर के साथ ही ग्रामीण बिजली घरों पर बुधवार को काफी भीड़ बिजली विभाग के कैंप में देखने को मिली। सिझौली निवासी दिवाकर ने अपना 26370 रुपये का बकाया जमा कर 2852 रुपये की छूट पाई। टांडा के मुबारकपुर और सद्दरपुर बिजली कैंप में 24 उपभोक्ताओं ने तीन लाख 10 हजार रुपये का बताया जमा कराया। जेई सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लंबे समय से बकाए वाले उपभोक्ता बिजली कैंप पर पहुंचकर ब्याज व मूलधन में छूट का लाभ लेकर बिजली का बिल जमा करा रहें हैं। इसके लिए गांव-गांव उपभोक्ताओं को योजना के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कैंप का निरीक्षण कर बिजली कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-- --
65 की जगह 30 हजार हुए जमा
फोटो-24
काशीपुर अरिया निवासी ओमप्रकाश के ऊपर 67 हजार रुपये का बकाया पर कई बार नोटिस भी मिल चुकी थी। बिजली बिल राहत योजना में छूट का लाभ लेने के लिए बुधवार को अकबरपुर बिजली घर पहुंचे। छूट के बाद 30668 बकाया बिल जमा किया।
--
डेढ़ लाख की मिली छूट
फोटो-25
टांडा के रसूलपुर निवासी फैज मोहम्मद ने मुबारकपुर पर 204039 रुपये बकाया थे, जिस पर 150418 रुपये छूट का लाभ मिला और 44 हजार रुपये का बकाया बिल जमा कराया। उन्होंने बताया कि बिजली बिल राहत योजना ओटीएस से कई गुना अच्छी है।