फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   429 people fined for not applying masks

मास्क न लगाने वाले 429 लोगोें पर जुर्माना

Sat, 03 Apr 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
429 people fined for not applying masks
अंबेडकरनगर। कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सड़क पर उतरी। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क के घूमने वाले 429 नागरिकों पर 42 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पुलिस टीम ने एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम मोईनुल इस्लाम, सीओ सदर अशोक कुमार, कोतवाल अमित सिंह के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मास्क न लगाकर आवागमन करने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अकबरपुर नगर के अन्य क्षेत्रों में टीम ने जुर्माना लगाने के साथ ही नागरिकों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चले चेकिंग अभियान में कुल 429 नागरिकों पर 42 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर चले अभियान में बसखारी थाने के उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव ने वांछित कुलदीप सिंह निवासी बुकिया को गिरफ्तार कर लिया। सम्मनपुर थाने के उप निरीक्षक ओंकार सिंह ने पवन कुमार निवासी अमौली मोहिउद्दीनपुर व रंजीत कुमार उर्फ प्रदीप को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed