{"_id":"6262ebbd80b73b7b1e1ff67e","slug":"428-patients-treated-in-health-fair-ambedkar-nagar-news-lko6273520158","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में 428 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में 428 मरीजों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार ने क्रांति ला दी है। मरीजों को बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। यह विचार भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने शुक्रवार को आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का बतौर मुख्य अतिथि शुुुभारंभ करते हुए व्यक्त किया। मेले में मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के जांच केंद्र लगाए गए थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने यहां मरीजों का उपचार भी किया। कुल 428 मरीजों का इलाज किया गया।
ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन शुक्रवार को भियांव सीएचसी पर हुआ। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में ही वह तमाम सुविधाएं मिलने लगी हैं जिसके लिए उन्हें दूरदराज के शहरों का चक्कर लगाना पड़ता था।
आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए तमाम परिवारों को लाखों रुपये का निशुल्क इलाज सरकार मुहैया करा रही है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी तक में सुविधाएं बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं में और बढ़ोतरी सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने शुभारंभ के बाद परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का जायजा लिया और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास कराने वाले बच्चों व युवाओं को सम्मानित भी किया।
मेले के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के जांच स्टाल लगाए गए थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी जिससे मरीजों का बेहतर उपचार हो सके। अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि कुल 428 मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर डॉ. मुकुल त्रिपाठी व डॉ. बृजेश यादव समेत कई गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।