{"_id":"656396ed1efd72b1ac0162b4","slug":"42-thousand-children-will-soon-get-uniform-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-6922-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 42 हजार बच्चों को जल्द मिलेगी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 42 हजार बच्चों को जल्द मिलेगी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी
Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों के खाते में जाएगी डीबीटी की राशि, निदेशालय को उपलब्ध कराई गई वंचित छात्र-छात्राओं की संशोधित सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डीबीटी योजना के लाभ से वंचित परिषदीय व कस्तूरबा गांधी के 42 हजार छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। दिसंबर माह के प्रथम पखवाड़ा में योजना के तहत उनके अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की राशि पहुंच जाएगी। अलग अलग खामियोंं को दूर कर शिक्षा निदेशालय को सूची उपलब्ध करा दी गई है।
जिले के 1852 परिषदीय व आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 42 हजार छात्र-छात्राओं को शीघ्र नई यूनिफॉर्म, जूता मोजा, स्वेटर, स्कूली बैग व स्टेशनरी के सामान उपलब्ध होंगे। संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी योजना के तहत राशि पहुंच जाएगी। मालूम हो कि कुल 1590 परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एक लाख 78 हजार छात्र-छात्राओं को डीबीटी योजना का लाभ मिलता है। इसमें प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 1200 रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं।
इससे 600 रुपये में दो जोड़ी यूनिफॉर्म, दो सौ रुपये में स्वेटर, 125 रुपये में जूता मोजा, 175 रुपये में स्कूली बैग व 100 रुपये में स्टेशनरी के सामान लिए जाते हैं। योजना के तहत पूर्व में एक लाख 36 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावक के खाते में राशि तो पहुंच गई लेकिन 42 हजार छात्र-छात्राएं योजना से वंचित रह गए थे। कारण यह कि किसी के आधार की सीडिंग नहीं हुई थी तो किसी के आधार व खाते में गड़बड़ी थी। ऐसे बच्चों को भी योजना का लाभ दिलाने के लिए गड़बड़ी को दूर कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश निदेशालय ने पूर्व में दिया था।
विज्ञापन
संबंधित ब्लाॅकों ने गड़बड़ियों को दूर करने में लगभग आठ माह का समय गुजार दिया। अब गत दिवस सभी प्रकार की गड़बडिय़ां दूर कर बेसिक शिक्षा विभाग ने निदेशालय को सूची उपलब्ध करा दी।
जल्द खाते में पहुंचेगी राशि
डीबीटी योजना के लाभ से वंचित छात्र-छात्राओं की संशोधित सूची निदेशालय को उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही पांच करोड़ से अधिक की राशि अभिभावकों के खाते में पहुंच जाएगी। -भोलेंद्र प्रताप सिंह बीएसए