फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   411 farmers from 18 villages will now do organic farming

Ambedkar Nagar News: 18 गांव के 411 किसान अब करेंगे जैविक खेती

Fri, 27 Sep 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
411 farmers from 18 villages will now do organic farming
अंबेडकरनगर। अनाज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसान रासायनिक उर्वरकों का काफी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। इससे अनाज का उत्पादन तो बढ़ता है, लेकिन गुणवत्ता कम होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है। इसे देखते हुए कृषि विभाग अब किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए दो तहसीलों के 18 गांव के 411 किसानों एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में जैविक खेती करने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर बना कर नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। यह कर्मी अपने क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती की तैयारी से लेकर उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए अकबरपुर ब्लॉक के जगदीशपुर मुस्लिम, अहलादे, ताराखुर्द, उमरपुर प्रथम, उमरपुर द्वितीय, उमरपुर तृतीय, बासगांव, मलिकपुर, अहेथा, जोगापुर, अहेथ्यया किशुनीपुर, समोक्खपुर, रोशनगढ़ के अलावा कटेहरी ब्लॉक के कुल 18 गांव का चयन किया है।
विज्ञापन

जैविक खेती की जागरूकता के लिए कृषि अधिकारी किसानों के लिए ब्लाक स्तर पर कार्यशाला आयोजित कराकर उन्हें प्रशिक्षण भी दिला रहे हैं। जैविक खेती से होने वाले खाद्यान्न उत्पादन से किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक खेती से होगा फायदा
उपकृषि निदेशक डॉ अश्विनी सिंह ने बताया कि जैविक खेती के लिए दो ब्लॉक के कुल 18 गांव का चयन किया गया है। किसानों को अयोध्या के कृषि विश्व विद्यालय कुमारगंज में जैविक खेती का प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। ब्लॉक स्तर पर भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन का लाभ मिलेगा।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed