फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4070 citizens received vaccine

4070 नागरिकों को लगा टीका

Mon, 22 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
4070 citizens received vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टीका लगाए जाने का कार्य लगातार जारी है। सोमवार को जिले के 43 केंद्रोें के 54 बूथोें पर टीकाकरण किया गया। कुल 6 हजार 360 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 4070 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण महाअभियान में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

कोरोना को रोकने के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। शुरुआती दौर में कोरोना योद्धाओं व फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया था, लेकिन इसके बाद आम नागरिकों को टीका लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में सोमवार को भी वैक्सीनेशन का अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के 43 केंद्रों के 54 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान कुल 6360 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 4070 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसका पूरी तरह पालन करें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed