{"_id":"65e72e609beea8557c0d243c","slug":"40-thousand-elderly-and-disabled-people-will-get-the-facility-to-vote-at-home-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-111902-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 40 हजार बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर पर मतदान की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 40 हजार बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर पर मतदान की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक के 34 हजार 569 बुजुर्गों को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। इसी तरह लगभग पांच हजार दिव्यांगों को भी यह सुविधा दी जाएगी। इन सभी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को जल्द ही घर-घर जाकर फाॅर्म-12 सौंपे जाएंगे। इनमें से जिन बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता द्वारा घर पर ही मतदान की इच्छा जताते हुए फाॅर्म भरकर वापस किया जाएगा उन्हें ही नियमानुसार घर पर मतदान की सुविधा दी जाएगी।
चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नए-नए कदम उठाए जाते हैं। बीते कुछ चुनाव से बुजुर्गों आदि को घर पर ही मतदान की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसी का लाभ इस चुनाव में भी देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते दिनों चुनाव के मद्देनजर जो अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई है उसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अलग से चिह्नित किया गया है। यही मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव में घर बैठे मतदान की सुविधा उठा सकेंगे।
इसमें 80 से 89 वर्ष के 28,687, 90 से 99 वर्ष के 5482, 100 से 109 वर्ष के 398 जबकि 110 से 119 वर्ष के दो बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं का घर-घर जाकर नए सिरे से सत्यापन करते हुए प्रशासन की तरफ से उन्हें फाॅर्म-12 उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रक्रिया चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद अमल में लाई जाएगी। इसी तरह दिव्यांग मतदाताओं को भी घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। यूं तो जिले में 16133 दिव्यांग मतदाता हैं लेकिन इनमें से करीब पांच हजार मतदाता ऐसे हैं जो चलने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं को भी फाॅर्म देकर उनकी इच्छा जानी जाएगी।
विज्ञापन
इन सभी दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को फाॅर्म दिए जाने के बाद जो भी लोग घर पर ही मतदान के इच्छुक होंगे उन्हें फाॅर्म भरकर वापस करना होगा। इसके बाद जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के नियमों व निर्देशों के अनुरूप पोलिंग पार्टी बनाकर मतदान की प्रक्रिया पोस्टल बैलेट के जरिए संपन्न कराएगी।
वीडियोग्राफी के बीच होगा मतदान
घरों पर बुजुर्गों व दिव्यांगों के मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इसके लिए पोलिंग पार्टी गठित होगी। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनके द्वारा अलग-अलग गांवों में जाकर संबंधित मतदाताओं का मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने यहां तैयारियां शुरू कर रखी हैं। निर्वाचन विभाग से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि इससे जुड़े प्रबंध सुनिश्चित कर लें जिससे यह प्रक्रिया आसानी से निपटाई जा सके।
मिलेगी घर पर मतदान की सुविधा
जिन बुजुर्गों व दिव्यांगों को वास्तव में घर पर मतदान की जरूरत होगी उन्हें सत्यापन के बाद यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग के निर्देशों का पालन कराते हुए यह प्रक्रिया संपन्न होगी। - डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम