फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 mini buses will run from Akbarpur and Tanda

Ambedkar Nagar News: अकरबपुर व टांडा से चलेंगी 40 मिनी बसें

Sun, 08 Sep 2024 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
40 mini buses will run from Akbarpur and Tanda
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही डिपो के बेड़े में 40 नई मिनी बसों की सौगात मिलने वाली है। इनके मिलने से डिपो में कुल 110 बसे हो जाएंगी। नई बसें अकबरपुर और टांडा डिपो से संचालित की जाएंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए परिवहन निगम ने नए कदम उठाए हैं। निगम ने तय किया है कि अब कम यात्री वाले मार्गों पर मिनी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 52 के स्थान पर 42 सीटर बसों का संचालन होगा। इसे लेकर पूर्व में डिपो से रिपोर्ट मांगी गई थी। अकबरपुर डिपो ने तीन सितंबर को 40 बसों की जो रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को सौंपी हैं, उसमें 30 बसें टांडा व 10 बसों का संचालन अकबरपुर डिपो से किया जाएगा। सभी बसों के मार्ग निर्धारण की सूची भी कार्यालय को उपलब्ध कर दी गई है।
विज्ञापन


इस मार्गों पर चलेंगी बसें
टांडा डिपो से जौनपुर एक, टांडा से शाहगंज दो, बस्ती जलालपुर कटका के लिए दो, राजेसुल्तानपुर से लखनऊ के लिए दो, टांडा मया लखनऊ के लिए छह, कम्हरिया से लखनऊ चार, टांडा कम्हरिया गोरखपुर के लिए दो, टांडा से बस्ती-गोरखपुर दो, टांडा अकबरपुर से सुल्तानपुर तक दो, टांडा से वाराणसी के लिए दाे, टांडा हंसवर से आजमगढ़ के लिए दो, टांडा सेमरी से सुल्तानपुर के लिए दो व टांडा से भीटी के लिए एक बस का संचालन किया जागा। इसी प्रकार अकबरपुर डिपो से अकबरपुर से हंसवर के लिए एक,अकबरपुर से बडहलगंज के लिए एक, अकबरपुर से मऊ एक, अकबरपुर से नेमपुर घाट होते हुए प्रयागराज के लिए दो, अकबरपुर से अयोध्या एक,अकबरपुर जलालपुर लखनऊ दो व अकबरपुर नेमपुर घाट होते हुए बस्ती के लिए दो बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आएंगी बसें
रूट चार्ट सहित सभी आवश्यक जानकारी की पत्रावली क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को भेज दी गई है। उम्मीद है कि कुंभ मेले से पहले बसें डिपो को उपलब्ध हो जाएंगी। - सीवी राम, एआरएम अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article