फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 cm from the red mark. Saryu's water level reached up

लाल निशान से 40 सेमी. ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
40 cm from the red mark. Saryu's water level reached up
टांडा। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। रविवार को सरयू का जलस्तर खतरे के लाल निशान सेे 40 सेमी. ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से माझा उलटहवा के दिलशेर का पूरा व कुशमौलिया में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों ने अब सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा माझा क्षेत्र के 200 बीघा से अधिक खेतों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे क्षेत्र में पशुओं के समक्ष चारे की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ से निपटने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। रविवार दोपहर दो बजे जलस्तर खतरे के लाल निशान से 40 सेमी. ऊपर उठकर 93.130 सेमी. पर पहुंच गया। जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि के चलते माझा उलटहवा के दिलशेर का पूरा व कुशमौलिया पुरवे में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कुछ ग्रामीण सुरक्षित स्थान के लिए पलायन करने लगे हैं। बाढ़ प्रखंड के अनुसार 10 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार को अपराह्न जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। यदि इसी प्रकार से जलस्तर में वृद्धि होती रही, तो सोमवार को कई और माझा क्षेत्रों में स्थित गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच जाएगा। जलस्तर में वृद्धि होने के चलते माझा उलटहवा के पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्र में 200 बीघा से अधिक फसल जलमग्र हो गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते रविवार को बाढ़ का पानी माझा करमपुर बरसावां, अवसानपुर, सलोना घाट, इल्तिफातगंज के सहजोरा, फूलपुर, टांडा नगर के मोहल्ला छज्जापुर, राजघाट, नेहरूनगर, मुबारकपुर के निकट बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखी जा रही पैनी नजर
नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। जलस्तर पर लगातार पैनी निगाह रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही जिन नाविकों व नाव को अधिग्रहीत किया गया है, उन्हें भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
-अभिषेक पाठक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed