{"_id":"594ab8504f1c1ba12a8b4682","slug":"4-people-injured-in-different-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार जख्मी, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी शोएब (25) पुत्र मोहम्मद मुर्तजा मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कमलागंज बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत ससपना गांव निवासी ओंकार (35) पुत्र घिसियावन बुधवार दोपहर बाइक से अकबरपुर बस स्टेशन जाने के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत जमालापुर गांव निवासिनी आशा देवी (31) पत्नी बलवंत बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत ही तिघरा गांव निवासिनी प्रेमशीला (30) पत्नी सुनील भी बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
