फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4 attristed with beef

वध प्रतिबंधित पशु के

Sun, 02 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 attristed with beef
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही भोलापुर में रविवार सुबह बसखारी पुलिस ने छापा मारकर वध प्रतिबंधित पशु काट रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन युवक दीवार फांद कर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए एक आरोपी के पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मौके से पुलिस टीम ने 8 कुंतल प्रतिबंधित पशु मांस, काटने के उपकरण तथा दो बाइक भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बसखारी थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के मुताबिक रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कौड़ाही के भोलापुर मजरे में वाजिद अली के घर पर वध प्रतिबंधित पशु को काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वह एसएसआई वीरेंद्र राय, लहटोरवा चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर छापेेमारी की। यहां पर वाजिद अली, अब्दुल वला, शमशाद निवासीगण कौड़ाही तथा एखलाख अहमद निवासी करीमपुर जलालपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अज्ञात पीछे की दीवार फांद कर मौके से भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान एकलाख के पास से एक अदद तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 8 कुंतल की गोवंश का मांस बरामद किया। इसके अलावा दो बांका, चार चाकू, दो रस्सी, एक सूजा, एक ठीहा, दो तराजू पुलिस को बरामद हुआ। मौके से दो बाइक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस टीम ने तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश वर्मा को बुलाकर मांस का सैंपलिंग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से मांस को भूमि में दबा कर नष्ट करवाया गया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि चार नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अवैध असलहा बरामद होने पर आरोपी एखलाख पर आर्म्स एक्ट की भी धारा लगायी गई है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अज्ञात के बारे में छानबीन की जारी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed