{"_id":"5dc992df8ebc3e5aef64a0d5","slug":"4-accused-of-kidnapping-arrested-ambedkar-nagar-news-lko49169627","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका अपहरण मामले में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका अपहरण मामले में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बालिका अपहरण मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शिवबाबा के पास से मुख्य आरोपी व उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। बालिका भी पुलिस को मिल गई है। आरोपी की बहन का निकाह मंगलवार को है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी पुत्री का लोरपुर निवासी गुड्डू उर्फ सैफुल्लाह ने तीन नवंबर को अपहरण कर लिया था।
इसमें उसके भाई व कुछ रिश्तेदारों ने सहयोग किया है। पुलिस ने आठ नवंबर को आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बालिका के साथ शिवबाबा के पास मौजूद है। उसके तीन सहयोगी भी साथ ही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में ले लिया। साथ ही सैफुल्लाह, उसके भाई मुस्तफा व दो रिश्तेदार इम्तियाज व आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, मंगलवार को सैफुल्लाह की बहन का निकाह है। ऐसे में दोनों भाइयों के गिरफ्तार होने से परिवार में रोना-पीटना मच गया है। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। छानबीन की जा रही है।