फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3.75 lakh farmers will get Samman Nidhi amount on 5th

Ambedkar Nagar News: पांच को पौने चार लाख किसानों को मिल जाएगी सम्मान निधि की राशि

Sun, 29 Sep 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 29 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
3.75 lakh farmers will get Samman Nidhi amount on 5th
कटेहरी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व कृ​षि
भीटी (अंबेडकरनगर)। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी तो वहीं 15 किसानों को सरसों के बीज का निशुल्क किट सौंपा। इसके अलावा 20 अन्य किसानों को अलग-अलग योजनाओं के लाभ का प्रमाणपत्र भी दिया। कृषि मंत्री ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घोषणा की कि आगामी पांच अक्तूबर को पौने चार लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

भीटी बाजार स्थित मैरिज हाॅल में रविवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय किसान मेला व गोष्ठी समेत किसान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसानों की आय व उनका सम्मान बढ़ाने का काम प्रदेश व केंद्र सरकार कर रही है। किसानों की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिले में धान व अन्य फसल की स्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि किसानों को जल्द ही सम्मान निधि की नई राशि की खुशखबरी मिलने वाली है। उन्होंने उद्यान के 10, किसान सम्मान निधि के पांच, सोलर पंप के पांच किसानों को प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग मिलकर किसानों का भला कर रहे हैं। आज किसान खुशहाली में है। क्योंकि सरकार बिना भेदभाव के ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि किसान लहसुन, अदरक, सूरन, प्याज व फलों की खेती पर और ज्यादा ध्यान दें। दोनों मंत्रियों ने बाद में फसल अवशेष पराली न जलाए जाने को लेकर जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने अलग-अलग स्टाॅल का जायजा लेकर किसानों को और जानकारी उपलब्ध कराते रहने का निर्देश दिया। इस मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह, अवधेश द्विवेदी, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ संतोष सिंह, सुधीर सिंह मिंटू, रामकिशोर राजभर, उपकृषि निदेशक डॉ अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय व भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसाद में चर्बी विपक्ष की देन
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने तिरुपति बालाजी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में चर्बी मिलने को पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की देन बताया। कहा कि हिंदू समाज व सनातन धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करना इनका पुराना काम है। विपक्षी दल इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं। उन्हें हिंदू समाज की आस्था से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed