फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3677 students appeared for Navodaya entrance exam, 1263 were absent

Ambedkar Nagar News: 3677 बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा, 1263 रहे गैरहाजिर

Sat, 18 Jan 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
3677 students appeared for Navodaya entrance exam, 1263 were absent
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इसमें कुल 3677 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बता दें कि सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 4940 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कड़ी निगरानी के बीच 16 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई गई। अकबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, बसखारी के एसबी इंटर कॉलेज, श्री रंगे राघव इंटर कॉजेल हंसवार समेत अन्य कॉलेजों में सुबह 10.30 बजे परीक्षा शुरू कराई गई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कक्षों में सीसीटीवी से निगरानी की गई। नवोदय विद्यालय की ओर से नियुक्त किए गए सेंट्रल लेवल ऑब्जर्वर ने केंद्र पर प्रश्नपत्र से लेकर ओएमआर शीट वितरण एवं जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। डीआईओएस की ओर से नामित खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। दो घंटे में परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर शीट को सील कराया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य एनएन त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा कराई गई है, कहीं कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed