फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   36 illegal shops on barren land were demolished with JCB

Ambedkar Nagar News: बंजर भूमि पर 36 अवैध दुकानों को जेसीबी से किया ध्वस्त

Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
36 illegal shops on barren land were demolished with JCB
अतिक्रमण के हटाने के दौरान मौजूद अ​धिकारी ।
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में दरगाह क्षेत्र स्थित बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। राजस्व पुलिस व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने करीब 36 दुकानों को ध्वस्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने कोर्ट का आदेश दिखाकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित रसूलपुर व किछौछा के कब्रिस्तान के पास और कर्बला मैदान पर बरसों से कुछ लोगों ने अस्श्यी कब्जा जमाए हुए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्त ने सरकारी जमीनों को संरक्षित करने के लिए अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी। नगर पंचायत ने मुनादी कराकर अस्थायी कब्जा करने वालों को जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। बीते दिनों काफी संख्या में दुकानें हटवाई गई थीं, लेकिन करीब तीन दर्जन दुकानदार कब्जा हटाने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार अंबरीष सिंह, राजस्व निरीक्षक रामनारायन, थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह, ईओ संजय कुमार की संयुक्त टीम ने कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान पर उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश दिखाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन उस स्थगन आदेश में कब्रिस्तान की नवैयत परिवर्तन न करने के लिए निर्देश था। इसके बाद जेसीबी से लगभग 36 अस्थायी दुकानों को गिराकर बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किछौछा में प्राइमरी पाठशाला के पास अस्थायी व स्थायी रूप से कब्जा जमाए लोगों को भी हटवाया गया। स्थायी रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर सरकारी जमीन को खाली करवाई गई है।


बनेंगे वेंडिंग जोन
नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्त ने कहा कि नगर पंचायत की सभी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। इन जमीनों पर खेल मैदान, वेंडिंग जोन, पार्क, ओपन जिम सहित अन्य जनहित के लिए निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed