फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 handicapped got certificate

35 दिव्यांगों को मिला प्रमाणपत्र

Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
35 handicapped got certificate
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जांच के बाद पात्र मिले 35 दिव्यांग आवेदनकर्ताओं को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। साथ ही शासन स्तर पर उनके लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे शिविर की शुरुआत हुई। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 38 लोगों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। डॉ. पंकज व डॉ. मुख्तार शेख की अध्यक्षता में गठित चिकित्सकों की टीम ने आवेदकों की चिकित्सकीय जांच कर इनमें से 35 को दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए पात्र पाया। उन्हें मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध भी करा दिया गया।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र हाथ में आते ही जहांगीरगंज की कलावती, टांडा के शेखमुजीब व कटेहरी के मेवालाल के चेहरे पर खुशी झलकती दिखी। उनका कहना था कि इससे अब वह भी दिव्यांगों के उत्थान व कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed