फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   33 couples tied in matrimonial bond

वैवाहिक बंधन में बंधे 33 जोड़े

Mon, 22 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
33 couples tied in matrimonial bond
अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री सौंपते मुख्य अतिथि व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को भियांव व अकबरपुर तहसील परिसर में सोमवार को एक मंडप के नीचे 33 जोड़े फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे। इनमें 15 जोड़ों ने अकबरपुर तहसील में और 18 जोड़ों ने भियांव विकासखंड में एक दूजे के संग साथ निभाने का वायदा करते हुए पवित्र अग्नि के फेरे लगा गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। विवाह बाद नवदंपतियों को योजना के तहत मिलने वाली मदद राशि खाते में भेजने के साथ घर ग्रहस्थी से जुड़े अन्य समान उपहार के तौर पर देकर विदा किया गया। इस मौके पर वर वधू के परिजनों व संबंधियों के लिए जलपान का प्रबंध भी किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सरकार की इस योजना को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक तौर से कमजोर व गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता परेशान नहीं करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व सरिता गुप्ता ने विवाह बाद खाते में भेजी गयी मदद राशि के चेक की कॉपी भी युगल जोड़ों को दी।
विज्ञापन

उधर जलालपुर तहसील के भियांव ब्लाक में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी भियांव डीपी सिंह रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया ने कहा कि सरकार का यह कदम समाज के कमजोर वर्गों के लिए काफी मददगार बना है। सभी नव विवाहित जोड़ों को उपहार के तौर पर योजना के तहत मिलने वाले 35-35 हजार की राशि चॉदी के पायल, बिछिया, साड़ी, बर्तन बैग सहित गृहस्थी के अन्य सामान भेंट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed