{"_id":"60660c158ebc3ed8321ac89e","slug":"3060-people-got-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko572238763","type":"story","status":"publish","title_hn":"3060 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3060 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार जारी है। गुरुवार को जिले के 49 केंद्रों के 90 बूथों पर टीकाकरण कार्य चला। कुल 10800 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 3060 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगा। इस बीच टीकाकरण महाअभियान को सकुशल निपटाने के लिए कुल 450 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार ने टीकाकरण महाअभियान को तेज करने का निर्देश दिया है। 1 अप्रैल से अभियान चलाकर 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के नागरिकों को टीका लगाए जाने का दिशा निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में गुरुवार को भी जिले में टीकाकरण महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले के 49 केंद्रों के 90 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला।
बताया कि 10800 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 3060 नागरिकों को टीका लगा। टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए 450 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए न सिर्फ खुद संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह में न पड़ें।