{"_id":"61afa4ac2c81182397430325","slug":"30-thousand-villagers-will-get-clean-water-ambedkar-nagar-news-lko6078991190","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार ग्रामीणों को मिलेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार ग्रामीणों को मिलेगा साफ पानी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहरी व नगरीय क्षेत्रों के समान अब कई गांवों में भी घर-घर पेयजल आपूर्ति होगी। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले की 8 ग्राम पंचायतों में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से न सिर्फ ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे, साथ ही घर-घर पानी की आपूर्ति भी की जाएगी। इससे 8 ग्राम पंचायतों के लगभग 30 हजार लोगों को साफ पानी मिल सकेगा। दिसंबर के अंत तक योजना के तहत कार्य प्रारंभ हो, इसके लिए इसकी जिम्मेदारी मुंबई की कार्यदायी संस्था वेलस्पेन को सौंपी गई है। योजना का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए कार्यदायी संस्था को जरूरी राशि भी प्रथम किस्त के रूप में उपलब्ध करा दी गई है।
जिस प्रकार से शहरी व नगरीय क्षेत्र की तरह ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति सप्लाई हो सके और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल समस्या दूर हो सके, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से जल जीवन मिशन अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में आबादी के अनुसार ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक की स्थापना कर घर-घर जलापूर्ति की जानी है। जिले में प्रथम चरण के लिए 124 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। इन ग्राम पंचायतों में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से योजना के तहत घर-घर पानी की आपूर्ति किए जाने का प्राविधान रखा गया।
राज्य पेयजल एवं स्वास्थ्य मिशन लखनऊ की ओर से चयनित 124 ग्राम पंचायतों की तुलना में 62 ग्राम पंचायतों का डीपीआर शासन को भेजा जाना था। शासन के निर्देश पर बीते दिनों 38 ग्राम पंचायतों की डीपीआर शासन को भेजी गई। जलनिगम के अवर अभियंता अनूप यादव ने बताया कि जिन 38 ग्राम पंचायतों की डीपीआर शासन को भेजी गई थी, उनमें से बीते दिनों ही शासन ने 8 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य की मंजूरी प्रदान कर दी। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था वेलस्पेन मुंबई को सौंपी गई है। निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक राशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई। दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
दूर होगी पेयजल समस्या
कटरिया सम्मनपुर के सालिकराम वर्मा व रामअशीष ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी। अक्सर गांवों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। योजना के संचालन से पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। सोनगांव के अरविंद कुमार व सुनील शर्मा ने कहा कि शासन का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। बारिश कम होने पर जब जलस्तर नीचे गिर जाता है तो ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा जाता है। योजना के संचालन से यह समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा मवेशियों को भी इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
दिसंबर के अंत तक शुरू होगा कार्य
जल जीवन योजना के तहत लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से 8 ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक समेत पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू कर दिया जाएगा।
-वकार हुसैन, अधिशाषी अभियंता जलनिगम