फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 teachers found absent, cut salary

गैरहाजिर मिले 30 शिक्षक, कटा वेतन

Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
30 teachers found absent, cut salary
अंबेडकरनगर। बीआरसी टांडा में निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण में गुरुवार को मनमाने ढंग से 30 शिक्षक नदारद मिले। डॉयट प्राचार्य ने औचक निरीक्षण किया तो यह खुलासा हुआ। इस पर संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लेते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जीजीआईसी अकबरपुर के निरीक्षण में सवालों का समुचित जवाब छात्राओं द्वारा न दिए जाने पर प्रभारी डीआईओएस/डॉयट प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी टांडा में शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण का जायजा लेने गुरुवार को प्रभारी डीआईओएस मनोज गिरि सुबह 11 बजे पहुंच गए। यहां 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना था लेकिन 30 शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इसी दौरान कुछ शिक्षक वहां पहुंच गए जिन्हें कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की मनमानी अक्षम्य है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे जीजीआईसी अकबरपुर पहुंचे। छात्राओं से कुछ सवाल किए। कई सवालों का समुचित जवाब छात्राएं नहीं दे पाईं। प्रधानाचार्या समेत संबंधित शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इससे पहले उन्होंने जीआईसी टांडा का भी जायजा लिया। यहां सब कुछ संतोषजनक मिला। डीआईओएस ने सभी कॉलेजों में संचारी रोगों के प्रति विशेष अभियान चलाए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed