{"_id":"6931c354a5185d88fe01ae2a","slug":"30-chefs-will-participate-in-the-cooking-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-146475-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोइयां करेंगी प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोइयां करेंगी प्रतिभाग
Thu, 04 Dec 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को पाक- प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें अलग-अलग ब्लॉकों में तैनात 30 रसोइयां प्रतिभाग करेंगी। बीएसए कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता होगी।
पाक कला प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में बीएसए, डीआईओएस, जीजीआईसी प्रधानाचार्य, गृह विज्ञान प्रवक्ता, किसी नामचीन होटल का चीफ कुक, स्वास्थ्य विभाग की एक महिला अफसर व खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं अलग-अलग स्कूलों के कक्षा पांच से आठ तक के 10 छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे। इसमें प्रथम विजेता को 3,500, द्वितीय को 2,500 और तृतीय को 1,500 रुपये नकद पुरस्कार के अलावा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अन्य शामिल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300-300 रुपये दिए जाएंगे। प्रतिभाग करने वाले रसोइयों को 300 रुपये का आवागमन भत्ता भी दिया जाएगा।बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि पाक कला प्रतियोगिता 55 अंक की होगी।