{"_id":"69a08bfcb504e8042e0916c2","slug":"30-buses-will-run-to-lucknow-and-12-to-kanpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151558-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लखनऊ के लिए 30 और कानपुर तक चलेंगी 12 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लखनऊ के लिए 30 और कानपुर तक चलेंगी 12 बसें
Thu, 26 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली पर मुसाफिरों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। अकबरपुर डिपो से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या और फेरे दोनों बढ़ाए जाएंगे। 53 अतिरिक्त बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी। इनमें लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग के लिए 30 बसें, कानपुर-बलिया के लिए 12 बसें और प्रयागराज-टांडा मार्ग पर सात बसें चलेंगी। दिल्ली और अकबरपुर-गोरखपुर मार्ग पर दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसके अलावा अन्य बसें जहां यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां तत्काल बसें भेजी जाएंगी।
दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को उनके गांव और कस्बों तक पहुंचाने के लिए सामान्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। डिपो को कुल बसों की 10 फीसदी संख्या रिजर्व में रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्था की जा सके। पुरानी व जर्जर बसों की कार्यशाला में मरम्मत भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अकबरपुर डिपो में होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारियां की जा रही हैं।
प्रोत्साहन योजना से चालक-परिचालकों को होगा लाभ
होली पर 10 दिनों की प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। 28 फरवरी से 9 मार्च तक बिना अवकाश लिए नियमित ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 450 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। नौ दिन ड्यूटी करने पर प्रतिदिन 400 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यह राशि प्रतिदिन 300 किलोमीटर संचालन पर मिलेगी। इससे अधिक दूरी तय करने पर प्रति किलोमीटर 50 पैसे अतिरिक्त दिए जाएंगे।