फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3 new patients admitted to hospital suffering from dengue

जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ित 13 नए मरीज भर्ती

Sun, 15 Nov 2015 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर यहां लगाए गए परीक्षण कैंप में भी 63 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए थे। इस बीच रविवार को अहिरौली थाना क्षेत्र के कौड़हा मूसेपुर गिरंट निवासी एक डेंगू पीड़ित एक युवक और सकरावल से 12 नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


उधर शनिवार सुबह सकरावल की एक महिला की मौत मामले में परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी से की। श्री मांझी ने पूरे मामले की जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ितों के लिए अलग से वार्ड की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


रविवार को अहिरौली थाना क्षेत्र के कौड़ाहा मूसेपुर गिरंट निवासी वीरेंद्र (38) पुत्र रामनयन जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। दो दिन पहले से ही वीरेंद्र बुखार से पीड़ित था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद उसके रक्त में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डा. बीके पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ितों के इलाज के लिए अलग से वार्ड की स्थापना की गई है। वीरेंद्र को उसी वार्ड में रखा गया है। सीएमएस ने बताया कि इसके अलावा टांडा तहसील के सकरावल मोहल्ले से डेंगू के 12 नए मरीजों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज किया जा रहा है।

उधर शनिवार को टांडा थाना क्षेत्र के सकरावल मोहल्ला निवासिनी साजिदा बेगम (55) की मौत के बाद परिवारीजनों ने इसे डेंगू से हुई मौत बताया है जबकि सीएमओ के मुताबिक महिला की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। परिवारीजनों का आरोप है कि महिला को सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने को लेकर हीलाहवाली की जा रही थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।


परिवारीजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज किया गया होता, तो उसकी मौत न होती। इसकी शिकायत स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी से भी की गई। श्री मांझी ने पूरे मामले की जांच कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।  सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि टांडा में स्थिति सामान्य है, लेकिन 12 नए डेंगू के मरीज जिला अस्पताल लाए गए हैं, उनका उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed