{"_id":"67c9d8d11e6440363c041f56","slug":"290-liquor-and-cannabis-shops-were-allotted-through-e-lottery-revenue-of-2322-crores-was-received-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-130751-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शराब और भांग की 290 दुकानों का ई लॉटरी से आवंटन, 23.22 करोड़ मिला राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शराब और भांग की 290 दुकानों का ई लॉटरी से आवंटन, 23.22 करोड़ मिला राजस्व
Thu, 06 Mar 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शराब दुकानों की ई लॉटरी के लिए आए लोग।
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शराब और भांग की 290 दुकानों का ई लॉटरी के माध्यम से शांति पूर्ण ढंग से आवंटन कर दिया गया। इन दुकानों के लिए 4750 लोगों ने आवेदन किया था, जिससे विभाग को 23.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
जिले की 172 देसी शराब, 81 कंपोजिट शॉप, चार मॉडल शॉप और 33 भांग दुकानों का आवंटन किया जाना था। इसके लिए सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के सचिव प्रांजल यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को ई लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
कलेक्ट्रट सभागार में होने वाली ई लॉटरी की प्रक्रिया को बाहर अलग-अलग पंडालों में स्क्रीन के जरिए प्रदर्शित किया गया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। भांग की 33 दुकानों के लिए कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसी तरह 172 देसी शराब की दुकानों के लिए 2300 से अधिक आवेदन आए। कंपोजिट और मॉडल शॉप पाने के लिए होड़ नजर आई। एक-एक दुकान पर दर्जनों की संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। कंपोजिट की 81 दुकानों के लिए 2135 ने दावेदारी की थी, जबकि चार मॉडल शाॅप के लिए 30 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी के साथ डीएम अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने चरणबद्ध ढंग से ई लॉटरी कराई। इस पूरी प्रक्रिया में आबकारी विभाग ने 23.22 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने में सफलता पाई है।