फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   279 animals examined at the livestock health fair, information about schemes given

Ambedkar Nagar News: पशुधन आरोग्य मेले में 279 पशुओं की जांच, योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 06 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
279 animals examined at the livestock health fair, information about schemes given
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड बसखारी के बनियानी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुधन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके तिवारी की देखरेख में किया गया, जिसमें कुल 279 पशुओं की जांच की गई तथा पशुपालकों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजमणि उपाध्याय व मुख्य अतिथि भाजपा नेता व भारत सरकार के पूर्व ग्रामीण बैंक निदेशक रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने गो पूजन के साथ हुआ। पशुधन प्रसार अधिकारी गिरीश यादव ने कहा कि पशुपालक सही सीमन का प्रयोग करवाएं तो गायों से बछड़ों की संख्या घटेगी और छुट्टा पशुओं की समस्या में कमी आएगी।
विज्ञापन

डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण से पशु अनेक बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। हाल के वर्षों में फैली लंप बीमारी का सफल टीकाकरण कराया गया, जिससे अब क्षेत्र लगभग सुरक्षित है। मेले में जवाहरलाल, दुर्गा प्रसाद, घनश्याम ठाकुर, रामयज्ञ दुबे, अशोक कुमार दुबे, रामप्रकाश, राजितराम यादव, प्रभावती देवी, जय देवी, ढेला देवी सहित अनेक पशुपालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed