फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   27 roads will be repaired or made

सात करोड़ की लागत से जल्द चमकेंगी 27 सड़कें

Thu, 02 Jan 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
27 roads will be repaired or made
अंबेडकरनगर। नए वर्ष के शुरुआत के साथ ही जिले में सड़कों का जाल बिछाने व बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए शासन ने करीब 7 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है। इस धनरशि से जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में 9 नई सड़कों का जहां निर्माण होगा, वहीं 18 सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दिया है। इन सड़कों के निर्माण से जिले की करीब दो लाख आबादी को सुचारु आवागमन का सीधा लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग को इन कार्यों को कराने के लिए अलग अलग योजनाओं के तहत सरकार ने अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

सरकार प्रत्येक गांवों को पिच मार्ग से जोड़ने व बदहाल सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करा रही है। शासन की मंशा को फलीभूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शासन को दो दर्जन से अधिक नए मार्गों के निर्माण व दो दर्जन से अधिक जर्जर हो चुके मार्गों को मरम्मत कराने के लिए आवश्यक धनराशि खर्च करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन द्वारा विभाग की रिपोर्ट पर आवश्यक विचार विमर्श के बाद नौ नए मार्गों के निर्माण के लिए तथा 18 पुराने संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों के इस मार्गों के बन जाने से करीब दो लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। नए वर्ष के मौके पर जनपदवासियों को मिली यह खुशखबरी लोगों के उत्साह को और दोगुनी कर रही है। आम नागरिकों का मानना है कि जिले में सड़कों का जाल बिछाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले की जानकारी होने पर अकबरपुर नगर निवासी अरविन्द त्रिपाठी, मनोज अग्रहरि व शिवकुमार आदि ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का मापक वहां के आवागमन के लिए बने मार्ग होते हैं। गांवों में जब सड़कें बेहतर होंगी तो गांव कई तरह के विकास के नए आयाम छुएगा। सरकार की यह पहल काफी सराहनीय है। लोक निर्माण विभाग व जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे गांवों का चुनाव करें, जहां अब तक पिच मार्ग नहीं पहुंचा है। गांव तक बेहतर मार्ग न होने के कारण व्यक्ति संपन्न होने के बावजूद कई जरूरी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी तिराहे से हैदरगंज मार्ग, थरियाकला से रुदउपुर अताउल्लापुर नदी घाट तक, महरुआ बनगांव मार्ग से रामनगर कर्री, भीटी महरुआ मार्ग से राइसमिल तिराहे से ढेबवा मनवा तिवारीपुर, नगहरा तारुन मार्ग से कंदरियावां, गोसाईगंज बाला पैकोली भटपुरवा मार्ग, रनियवां इंटर कॉलेज से मकरंदपुर, फरीदपुर कला, दौलतपुर काजी संपर्क मार्ग, टांडा हंसवर से अकूतपुर इस्माइलपुर, परसावां कला, रामपुर, बरवां, अकबरपुर टांडा मार्ग किलोमीटर 9 से कमलापुर, अकबरपुर टांडा किमी 8 से दहियावर जमनिया होते हुए प्राइमरी पाठशाला कर्बला, अकबरपुर टांडा मार्ग रजौर किमी तीन से लालापुर खास, भरहा व टांडा बरियावन मार्ग से मसढ़ा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
दहियावर का गोपालपुर संपर्क मार्ग, बिहरोजपुर के मुस्तफाबाद, फूलपुर के हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, एकडल्ला के हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, दहियावर का गंजा संपर्क मार्ग, एकडल्ला के भरौटी संपर्क मार्ग, जल्लापुर साबुकपुर के बसहिया संपर्क मार्ग, आशोपुर के दक्षिण का पुरवा संपर्क मार्ग व अजमेरी बादशाहपुर के केशवपुर संपर्क मार्ग मार्ग का निर्माण होगा। मार्गों के बन जाने से दर्जनों गांव के नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

शासन से इन मार्गों के निर्माण व मरम्मत की अनुमति मिल चुकी है। कुछ मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अन्य के लिए भी जल्द ही यह प्रक्रिया अपनायी जाएगी। आम जनमानस को आवागमन की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लोक निर्माण विभाग पूरी पारदर्शिता व सक्रियता से काम कर रहा है।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed