फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   26 samples sent for investigation, not a single report came

जांच को भेजे 26 नमूने, नहीं आई एक भी रिपोर्ट

Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
26 samples sent for investigation, not a single report came
अंबेडकरनगर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को रोकने को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं दिख रहा है। एक तरफ जहां जांच व टीकाकरण सामान्य ढंग से चल रहा है, वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजे गए 26 सैंपल में से अभी तक एक की भी जांच रिपोर्ट जिले मेें नहीं आई है। उधर, शुक्रवार को भी जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज समेत कई अन्य स्थानों पर आरटीपीसीआर व एंटीजन जांच की गई।
विज्ञापन

जिले मेें कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि मिलने वाले संक्रमितों में कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से कोई भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है। हालांकि बीते दिनों रैंडम आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन की संभावना को तलाशने के लिए 26 लोगों का जीनोम सिक्वेंसिंग नमूना जांच के लिए लैब मेें भेजा था। संक्रमण को रोकने के लिए किस तरह की शिथिलता स्वास्थ्य महकमे में है कि अभी तक कोई भी जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि 26 लोगों का जीनोम सिक्वेंसिंग नमूना जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। अभी तक किसी की भी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिले में जांच तेज कर दी गई है। जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed